नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- छात्राओं के यौन शोषण आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने कोर्ट से स्वयंभू धर्मगुरु की 5 दिन की हिरासत मांगी। इससे पहले पुलिस ने उसे रविवार सुबह आगरा से गिरफ्तार कर लिया। वह एक होटल में ठहरा हुआ था। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि चैतन्यानंद सरस्वती को रविवार को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने एक निजी संस्थान में 17 छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी स्वयंभू धर्मगुरु की 5 दिन की हिरासत मांगी। 62 साल के चैतन्यानंद को रविवार सुबह आगरा से गिरफ्तार किया गया। उसे दोपहर 3:40 बजे ड्यूटी मजिस्ट्रेट रवि के समक्ष पेश किया गया। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस की एक टीम ने सरस्वती को आगरा में ढूंढ निकाला। वहां वह एक होटल में ठहरा हुआ था। इससे पहले पुलिस ने चैतन्यानंद स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.