केप टाउन, अक्टूबर 14 -- सीएसए प्रो20 कप में मंगलवार को केजेडएन इनलैंड के तेज गेंदबाज चैड लेकॉक ने टाइटंस के खिलाफ एक ही ओवर में पांच विकेट झटके। इसी के साथ वह दक्षिण अफ्रीका के टी-20 क्रिकेट में यह कारनामा करने वाले पहले गेंदबाज बन गए। लेकॉक ने मैच में 26 रन देकर छह विकेट लिए जो कि उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा भी है। इस दौरान उन्होंने लगातार चार गेंदों पर विकेट हासिल किए जो कि एक और दक्षिण अफ्रीकी टी-20 रिकॉर्ड है। पूर्ण सदस्य टीमों से टी-20 में यह कारनामा इससे पहले लसित मलिंगा, राशिद ख़ान, कर्टिस कैम्फर और जेसन होल्डर कर चुके हैं। यह भी पढ़ें- शतक जड़कर शाई होप ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, साल्ट- संजू के क्लब में एंट्रीएक ही ओवर में लिए 5 विकेट लेकॉक का यह गेंदबाजी आंकड़ा सीएसए प्रो20 कप के इतिहास में भी सर्वश्रेष्ठ गेंदबा...