बोकारो, मई 11 -- चास प्रतिनिधि। बोकारो चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को मेयर भोलू पासवान से मुलाकात करते हुए शहर की विभिन्न समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। चैंबर अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि चास बहुत पुराने शहरों में से है। नगर निगम का गठन काफी समय बाद हुआ है। ऐसे में भवन निर्माण में यदि कहीं कुछ विचलन हो तो उसका सहानुभूतिपूर्वक समाधान किया जाना चाहिए। महामंत्री राजकुमार जायसवाल फुटपाथ दुकानदारों को सुव्यवस्थित ढंग से बसाने व गरगा ब्रिज से धर्मशाला मोड़ तक डिवाइडर पर लगी ग्रीलों की मरम्मत की मांग किया। इसके अलावे मुख्य मार्गों पर आवारा पशुओं के घूमने व बैठे रहने से दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। यह भी पढ़ें- नोटिस के स्थायी समाधान की मांग इसके समाधान के लिए कांजी हाउस का निर्माण सहित अन्य मांग शामिल है...