गुमला, अप्रैल 18 -- गुमला। चैंबर ऑफ कॉमर्स का प्रतिनिधि मंडल शनिवार को माप-तौल विभाग के पदाधिकारियों से मिला और व्यापारियों की समस्याओं को लेकर बैठक की। उपाध्यक्ष अभिजीत जायसवाल ने कार्यालय के खुलने के दिनों में बदलाव का प्रस्ताव रखा। जिस पर सहमति बनी कि अब कार्यालय मंगलवार और शुक्रवार को सुबह 10.30 से 3.30 बजे तक खुलेगा। सचिव प्रणय कुमार साहू ने दूरदराज से आने वाले व्यापारियों की सुविधा पर जोर दिया। वहीं उपाध्यक्ष बबलू वर्मा ने कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने की बात कही। विभाग की पदाधिकारी बसंती तिर्की ने समस्याओं के समाधान और सहयोग का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- टोल प्लाजा, गैस संकट और सुरक्षा मुद्दों पर समिति का गठन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...