रांची, फरवरी 16 -- रांची। झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स की सोमवार को हुई बैठक में राज्य की बदहाल यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा पर विमर्श किया गया। अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने बताया कि रामगढ़-रांची मार्ग स्थित चुटुपाली घाटी में बढ़ती दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए एनएचएआई को पत्र लिखा गया है। पत्र में तीखे मोड़ों पर संकेतक, रिफ्लेक्टर और बेहतर लाइटिंग की मांग की गई है। इसके अलावा, चैंबर ने गुमला में 12 किमी लंबी बाईपास सड़क के निर्माण में हो रही असामान्य देरी का मुद्दा भी उठाया। सदस्यों ने कहा कि वर्षों से लंबित इस कार्य के पूरा होने से ही शहर को जाम से मुक्ति मिलेगी। बैठक में उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, राम बांगड़, महासचिव रोहित अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष किशोर मंत्री उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...