रांची, अगस्त 31 -- रांची, वरीय संवाददाता। फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एफजेसीसीआई) के सत्र 2026-27 की कार्यकारिणी समिति व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। नामांकन के पहले दिन कुल 42 नामांकन प्रपत्र प्राप्त हुए। नामांकन प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि एक सितंबर की शाम चार बजे तक निर्धारित की गई है। इसके बाद प्राप्त सभी प्रपत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी और प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित की जाएगी। चुनाव पदाधिकारी अंचल किंगर और को-चेयरमैन पवन शर्मा ने बताया कि प्रत्याशियों के लिए नामांकन प्रपत्र के साथ वैध डीआईएन (डायरेक्टर आइडेंटिफिकेशन नंबर) देना अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: कोऑपरेटिव कॉलेज में सेमेस्टर-3 का नामांकन शुरू, 11 सितंबर तक मिलेगा मौका डीआईएन के बिना दा...