रांची, दिसम्बर 1 -- रांची, संवाददाता। झारखंड चैंबर की माइनिंग और एनवायरनमेंट उप समिति की सोमवार को संयुक्त बैठक हुई। चैंबर भवन में हुई बैठक में सदस्यों ने भारत सरकार द्वारा प्रकाशित नए गजट और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा पारित आदेशों के आलोक में झारखंड सरकार द्वारा माइनर मिनरल व्यापारियों को राहत प्रदान करने के विषय पर विस्तृत चर्चा की। बताया कि पिछले सप्ताह माइनिंग और एनवायरनमेंट उप समिति के प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त रूप से वन पर्यावरण विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दीक से मुलाकात की थी। इस क्रम में केंद्र द्वारा प्रकाशित गजट के त्वरित अनुपालन और एनजीटी के आदेशों को लागू करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का अनुरोध किया गया था। प्रतिनिधिमंडल के आग्रह पर विभागीय सचिव ने आश्वस्त किया कि इस मामले में गठित समिति के माध्यम से आवश्यक कार्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.