जमशेदपुर, अप्रैल 25 -- सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से शुक्रवार को आयोजित नए आयकर अधिनियम एवं नियम पर सत्र को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। सत्र के मुख्य वक्ता डॉ. गिरिश आहूजा की भाभी के निधन के कारण वे कार्यक्रम में शामिल होने में असमर्थ हैं। चैंबर परिवार ने डॉ. आहूजा एवं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की नई तिथि की सूचना शीघ्र ही सदस्यों को बताई जाएगी। यह भी पढ़ें- नए आयकर कानून के लिए जागरूक किया यह भी पढ़ें- करदाताओं को सही सलाह दे राष्ट्र निर्माण में मदद करें सीए : राजेश यह भी पढ़ें- नए आयकर अधिनियम 2025 को लेकर व्यापारियों को किया जएगा जागरुक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...