दरभंगा, अप्रैल 4 -- दरभंगा। शहर के बड़ा बाजार में प्रेम ज्वेलर्स में शुक्रवार की दोपहर हुई डकैती पर डिविजनल चैंबर ऑफ कॉमर्स ने गहरी चिंता व्यक्त की है। घटनास्थल पर पहुंचे चैंबर के अध्यक्ष पवन कुमार सुरेका ने कहा कि बड़ा बाजार में सोने-चांदी की बहुत सारी दुकानें हैं। इसका मुख्य कारोबार इसी क्षेत्र में होता है, पर पुलिस गश्ती का बहुत अभाव है। मौके पर मौजूद चैंबर के प्रधान सचिव सुशील जैन, मनमोहन सरावगी, विवेक बजाज व अन्य सदस्यों ने कहा कि ऐसी घटना से व्यापारियों में भय का माहौल उत्पन्न हो जाता है। व्यापार करने का माहौल खराब हो जाता है। वहां उपस्थित डीआईजी व एसएसपी से चैंबर ने अनुरोध किया कि इस घटना की तुरंत छानबीन कर अपराधी को पकड़ना चाहिए ताकि व्यापारियों में दहशत का वातावरण न हो। पुलिस गश्ती भी बढ़ायी जाए। अपराधियों पर होगी त्वरित कार्रवाई : स...