मोतिहारी, जून 1 -- मोतिहारी, हिप्र.। मोतिहारी चैंबर ऑफ कॉमर्स की 27वीं कार्यकारिणी की पांचवीं बैठक अनिल अग्रवाल के निजी आवास पर सोमवार को हुई। चैंबर के अध्यक्ष महेश सिन्हा ने बैठक की अध्यक्षता की। विशिष्ट आमंत्रित सदस्य चंदन कुमार, केशव जैन व राजेश जालान का स्वागत किया गया। महासचिव आलोक कुमार ने पिछले बैठक की कार्यवाही रिपोर्ट व चैंबर की गतिविधियों की जानकारी सभा के समक्ष प्रस्तुत की। वहीं कोषाध्यक्ष अनिल बोहरा ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। अध्यक्ष महेश सिन्हा ने कहा कि मोतिहारी चैंबर ऑफ कॉमर्स सदैव व्यवसायियों के हितों के लिए प्रतिबद्ध रहा है और आगे भी वर्षभर उनके हित में कार्य करता रहेगा। यह भी पढ़ें- चाईबासा चेम्बर जुलाई में करेगा रक्तदान शिविर का आयोजन एवं नवंबर में मनाया जाएगा रजत जयंती उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल की सर्वोच्च ...