गुमला, मार्च 20 -- गुमला, संवाददाता। चैंबर ऑफ कॉमर्स गुमला की यहां सर्किट हाउस में अध्यक्ष राजेश लोहानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि में एनडीसी ललन कुमार रजक तथा विशिष्ट अतिथि नगर परिषद उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सदस्यों ने जिले से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया। नागफेनी स्थित आंजन टोल प्लाजा में स्थानीय लोगों से वसूले जा रहे टैक्स के खिलाफ सभी सदस्यों ने एकजुट होकर आवाज उठाने पर सहमति जताई। वहीं लंबे समय से बंद पड़े ब्लड बैंक को सुचारू रूप से चालू कराने के लिए फेडरेशन,उपायुक्त और एसडीओ के माध्यम से ज्ञापन सौंपने और आवश्यक होने पर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। मुख्य अतिथि एनडीसी ललन कुमार रजक ने चेंबर के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन सिर्फ व्यापारियों तक सीमि...