रांची, दिसम्बर 16 -- रांची। स्वच्छ भारत व पौधरोपण और फिल्म, कला व संस्कृति उप समिति की मंगलवार को चैंबर भवन में संयुक्त बैठक हुई। बैठक में सदस्यों ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था पर चर्चा की। उप समिति के चेयरमैन किशन अग्रवाल ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाए रखने के लिए उप समिति द्वारा निरंतर पौधरोपण अभियान को गति देने की बात कही। संयुक्त बैठक में फिल्म, कला एवं संस्कृति से संबंधित विषयों पर भी विमर्श किया गया। उप समिति के चेयरमैन आनंद जालान ने कहा कि फिल्म लापता लेडीज़ के लिए बेस्ट कॉस्ट्यूम श्रेणी में फिल्म फेयर अवार्ड प्राप्त करने वाले दर्शन जालान को चैंबर की ओर से सम्मानित किया जाएगा। बैठक में चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, प्रमोद सारस्वत, सुभासिष चटर्जी, दुर्गा तिवारी, गिरजा शंकर पेडिवाल, स्वप्ना चटर्जी सहित अन्य कई सदस्य उपस्थित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.