संभल, अप्रैल 22 -- जेएलएम इंटर कॉलेज मैदान पर चल रही किंग मेकर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। चैंपियन क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए किंग मेकर टीम को 25 रन से हराकर जीत अपने नाम कर ली। मैच में किंग मेकर के कप्तान फैजान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी चैंपियन क्लब की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 186 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से कसीम ने शानदार 79 रन और जोन ने 39 रनों की उपयोगी पारी खेली। किंग मेकर की ओर से फैजान ने 2 विकेट हासिल किए। यह भी पढ़ें- स्पोर्ट्स)) रोमांचक मुकाबले में स्काई क्लब एक रन से जीता लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग मेकर टीम 19.2 ओवर में 161 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से दानिश वारसी ने 43 रन, अता अब्बास ने 42 रन और नदीम ने ...