फरीदाबाद, जून 8 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सेक्टर-14 स्थित मानव रचना स्पोर्ट्स अकादमी में चल रहे जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में तीसरे दिन युवा शटलरों का जलवा देखने को मिला। अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के सिंगल्स और डबल्स मुकाबलों में कई रोमांचक मैच खेले गए। दिनभर चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी तकनीक, फिटनेस और मानसिक मजबूती का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया।मंगलवार को प्रतियोगिता का फाइनल खेला जाएगा और विजेता घोषित किए जाएंगे। फरीदाबाद जिला बैडमिंटन संघ की ओर से 46वीं चार दिवसीय चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को तीसरा दिन चैंपियनशिप के दौरान सुबह से ही खेल परिसर में उत्साह का माहौल रहा। खिलाड़ियों के साथ बड़ी संख्या में अभिभावक और खेल प्रेमी भी मौजूद रहे। कई मुकाबले इतने करीबी रहे कि परिणाम अं...