चैंपियंस ट्रॉफी से पहले 6 टी20 मैच का पूरा फायदा उठाना चाहेगी भारतीय टीम, कप्तान बनने के बाद पहली बार बोलीं मंधाना
रायपुर, अक्टूबर 14 -- भारतीय महिला टीम की नवनियुक्त कप्तान स्मृति मंधाना ने बुधवार को कहा कि उनकी टीम अगले साल होने वाली शुरूआती महिला चैंपियंस ट्रॉफी से पहले होने वाले छह टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेगी। मंधाना शुक्रवार से रायपुर में जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में पहली बार पूर्णकालिक कप्तान के तौर पर भारतीय टीम की अगुआई करेंगी। इसके बाद दोनों टीम के बीच तीन वनडे मैच भी खेले जाएंगे। इस बीच एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद भारतीय महिला टीम बृहस्पतिवार को पुरुष टीम के साथ नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों सम्मानित होने के कार्यक्रम में हिस्सा लेगी। मंधाना ने रायपुर में पत्रकारों से कहा, ''जिम्बाब्वे के खिलाफ पहली द्विपक्षीय श्रृंखला खेलना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.