चेहल्लुम पर हजरत इमाम हुसैन को पेश की खिराजे अकीदत
हल्द्वानी, अगस्त 6 -- कालाढूंगी। चेहल्लुम के मौके पर कालाढूंगी में बुधवार को शहीद-ए-आजम कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। यहां पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के सभी शहीदों को खिराजे अकीदत पेश की गई। शहीद-ए-आजम कमेटी की ओर से आयोजित इस जलसे में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। कर्बला की जंग में हक और इंसाफ के लिए दी गई महान कुर्बानी को याद किया। जलसे में हजरत सय्यद मुफ्ती फैजान मियां साहब, मुफ्ती जनाबे आलम रजवी साहब, सय्यद गुलाम मुस्तफा नईमी साहब, मुफ्ती कासिम अमजदी साहब, कारी शाहिद अली, हाफिज इमामुद्दीन, हाफिज इम्तियाज हाफिज नसीर अहमद, सदर वकील अहमद, कमेटी के मो. सुल्तान अजहरी, मो. आसिफ, मो. यूनुस, हाशिम मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.