पीलीभीत, अगस्त 7 -- जहानाबाद। कोतवाली क्षेत्र में चेहल्लुम का पर्व गुरुवार को पूरी अकीदत के साथ मनाया गया। क्षेत्र के मुड़सैना, मदारी नगरिया, करईया भान, दांडी, बसंतपुर, सहगवां, कनाकोर और अमरगंज सहित विभिन्न गांवों से ताजियों के जुलूस निर्धारित मार्गों से शांतिपूर्वक निकाले गए। सभी जुलूस सकुशल कर्बला पहुंचे, जहां धार्मिक रस्में अदा की गईं। कर्बला परिसर में लगे मेले और दुकानों पर ग्रामीणों ने जमकर खरीदारी की तथा बच्चों ने भी मेले का आनंद लिया। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। जहानाबाद प्रभारी निरीक्षक जयशंकर सिंह पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: बिरौल:नवटोल गांव में दो दिवसीय मेले के साथ मना चेहल्लुम यह भी पढ़ें- Bahraich News: जमोग बाजार से निकला चेहल्लुम जुलूस यह भी पढ़ें- Kis...