चेहल्लुम को लेकर तैयारियां तेज
लखीमपुरखीरी, अगस्त 7 -- कुकरा, संवाददाता। कस्बा कुकरा में चेहल्लुम को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। ताजियों के निर्माण के साथ साथ उनकी आकर्षक सजावट का कार्य भी अंतिम चरण में है। पूरे कस्बे में चेहल्लुम को लेकर धार्मिक उत्साह का माहौल है। आयोजकों के अनुसार 9 अगस्त को चेहल्लुम के ताजिए चौक पर रखे जाएंगे। 10 अगस्त को भी ताजिए वहीं श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए रखे रहेंगे। इसके बाद 11 अगस्त को ताजियों का जुलूस निकाला जाएगा और शाम लगभग ताजियों को पूरे धार्मिक रीति रिवाज के साथ कर्बला में सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: पीस कमेटी की बैठक में सौहार्दपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.