सुल्तानपुर, अगस्त 3 -- सुलतानपुर, संवाददाता शहर के शाहगंज मोहल्ले में स्थित मरहूम हाजी दिलशाद हुसैन के इमामबाड़े से चेहल्लुम की 19वीं का जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर अंजुमनों ने नौहा-मातम करके हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की शहादत को याद किया।सोमवार शाम चार बजे जुलूस की शुरुआत हुई, जहां मौलाना असकरी खान ने मजलिस को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इमाम हुसैन दुनिया के ऐसे अकेले बादशाह हैं जिन्हें पूरी दुनिया श्रद्धा से याद करती है। उन्होंने यह भी बताया कि हिंदुस्तान में मुसलमान ही नहीं, बल्कि हिंदू भाई भी इमाम हुसैन के प्रति गहरी आस्था रखते हैं। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: चेहल्लुम के पूर्व कर्बला के शहीदों की याद निकाला गया जुलूस मौलाना असकरी ने कहा कि यजीद इमाम हुसैन, इमाम अली और इस्लाम का नाम मिटाना चाहता था, लेकिन आ...