मुजफ्फरपुर, अगस्त 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। चेहल्लुम की पूर्व संध्या पर सोमवार की रात कमरा मोहल्ला स्थित नवाब मोहम्मद तकी खान बड़ा इमामबाड़ा गम में डूबा रहा। यहां सैकड़ों अजादारों ने या हुसैन की सदाओं के बीच दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर आग मातम किया। मंगलवार को चेहल्लुम पर शिया समुदाय का मुख्य मातमी जुलूस और सुन्नी समुदाय का अखाड़ा जुलूस निकलेगा। प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।आग मातम से पहले हज्जू नवाब इमामबाड़ा में मजलिस हुई। मौलाना हैदर मेहदी रिजवी ने हजरत अब्बास की शान और कर्बला के वाकयों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि करबला में इमाम हुसैन की शहादत के बाद यजीदी जालिमों ने खेमों में आग लगा दी थी। यह भी पढ़ें- Lucknow News: सख्त सुरक्षा के बीच आज निकलेगा चेहलुम का पारम्परिक जुलूस हजरत जैनब ने दहकते अंगारे पर च...