वाराणसी, दिसम्बर 10 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू के दृश्य कला विभाग में बुधवार को अहमदाबाद के छायाकार मनन ठाकर की चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। गुजरात राज्य ललित कला अकादमी के सहयोग से लगी प्रदर्शनी में 30 से अधिक पोर्टेट शामिल किए गए हैं जो देश के विभिन्न प्रांतों में आयोजित मेले, त्योहारों और विभिन्न अवसरों पर खींचे गए हैं। इन छायाचित्रों में मनन ठाकर ने जीवन के विभिन्न मनोभावों को दर्शाते हुए चेहरों को स्थान दिया है। बुजुर्ग, बच्चे, युवा और महिलाओं के इन चित्रों में चेहरे और आंखों से परिलक्षित हो रहे मनोभावों को दिखाया गया है। फोटोग्राफर मनन ठाकर की अब तक सात सामूहिक और तीन एकल छायाचित्र प्रदर्शनी हो चुकी हैं। प्रदर्शनी का उद्घाटन दृश्य कला संकाय की संकाय प्रमुख प्रो. उत्तमा दीक्षित, शल्य चिकित्सक कलाकार और फोटोग्राफर डॉ. गौत...