चेहरे पर मास्क,हाथ में पौधा ले पर्यावरण संरक्षण पर गरजे समाजसेवी
फतेहपुर, जून 1 -- फतेहपुर। दोआबा में बढ़ते प्रदूषण और घटती हरियाली पर युवा विकास समिति ने चिंता जताई। चेहरे में मास्क और हाथों में पौधा लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची समिति के पदाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर आवाज बुलंद करते हुए जिला प्रशासन ने अंधाधुंध पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपते हुए इस दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाने की मांग की। समिति के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने कहा कि जिले की नदियों और पहाड़ों में हो रहे अवैध खनन को तत्काल बंद किया जाना जरूरी है। कहा कि बंद पड़ी कतई मिल परिसर में करीब दो हजार पेड़ों की कटाई और सड़कों के चौड़ीकरण के नाम पर हो रहे अंधाधुंध वन विनाश के लिए डीएफओ जिम्मेदार है। उन्होंने प्रकृति के साथ खिलवाड़ करने वाले जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.