नई दिल्ली, जून 24 -- मुंहासे चेहरे पर सिर्फ छोटे-छोटे दाने नहीं होते, बल्कि कई बार ये कॉन्फिडेंस भी कम कर देते हैं। खासकर जब कहीं जाना हो और ठीक उसी दिन चेहरे पर पिंपल निकल आए, तो पूरा मूड खराब हो जाता है। अगर आप भी बार-बार होने वाले मुंहासों से परेशान हैं और बाजार के तमाम प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल करके थक चुके हैं, तो एक बार रसोई में मौजूद चाय पत्ती से बना यह घरेलू फेस पैक ट्राई कर सकते हैं। जी हां, सुबह की चाय बनाने वाली ताजा चाय पत्ती त्वचा की देखभाल में भी काम आ सकती है। शहद और दूध के साथ मिलकर यह फेस पैक त्वचा को साफ, मुलायम और ताजगी भरा महसूस कराने में मदद कर सकता है।क्या स्किन के लिए सही है चाय पत्ती? चाय पत्ती में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा को साफ रखने और अतिरिक्त तेल को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसी वजह से कई लोग इसे घरेलू स...