अमरोहा, नवम्बर 25 -- अमरोहा, संवाददाता। चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी मिलने के बाद डर के चलते शहर में दो बहनों ने कॉलेज जाना छोड़ दिया। धमकी देने वाले युवक ने कॉलेज के रास्ते में रोक कर दोनों बहनों के साथ छेड़छाड़ की थी। तेजाब से सूरत बिगाड़ने और रिश्ता तुड़वाने की धमकी देने वाला युवक अब छात्रा के मंगेतर के साथ खिंचे हुए फोटो रिश्तेदारों को भेजकर बदनाम कर रहा है। वहीं, कॉलेज से किनारा करने वाली दोनों बहनों ने डर में घर से निकलना भी छोड़ दिया है। हरकत में आई पुलिस ने तहरीर पर आरोपी युवक व उसके दो दोस्तों के खिलाफ छेड़छाड़ व धमकी देने के अलावा संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर चालान किया है। मामला शहर के एक मोहल्ले से जुड़ा हुआ है। यहां पर एक कारोबारी का परिवार रहता है। उनकी दो बेटियां शहर में ही बिजनौर रोड स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.