मुरादाबाद, जनवरी 19 -- दंत चिकित्सा के क्षेत्र में दांतों और चेहरे की सुंदरता बढ़ाने की तकनीक लांच हुई है। मुरादाबाद में इंडियन डेंटल एसोसिएशन के पदाधिकारी डॉ.पीएन टंडन ने बताया कि इंक्विलाइजेशन व स्माइल डिजाइन तकनीक से दांतों को व्यवस्थित करने के साथ ही दांतों को चेहरे के अनुरूप बनाना संभव है जिससे चेहरे की सुंदरता बढ़ाने में मदद मिलती है। डॉ.पारूशी ने बताया कि स्माइल डिजाइन सॉफ्टवेयर के जरिये इलाज के बाद दिखाई देने वाले चेहरे के स्वरूप को पहले ही कंप्यूटर पर देखा जा सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...