नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- मौसम में हल्के ठंडेपन के साथ ही देश की राजधानी में प्रदूषण दस्तक दे देता है। ये सिर्फ सांस और फेफड़ों को ही नुकसान नहीं पहुंचता, बल्कि त्वचा पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ता है। प्रदूषण में मौजूद छोटे कण (PM 2.5) त्वचा के पोर्स में जमा हो सकते हैं और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ाने के साथ बैरियर को डैमेज करने का काम भी कर सकते हैं। इससे पिगमेंटेशन, ड्राई और डल स्किन, डीप इन्फ्लेमेशन का रिस्क बढ़ जाता है। अक्सर लोगों को पता नहीं चलता, लेकिन प्रदूषण में सांस ले रही त्वचा पर बुढ़ापे की निशानियाँ भी जल्दी नजर आ सकती हैं। ऐसे में आप कितने भी महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल कर लें, त्वचा बेजान ही नजर आती है। अगर आप भी दिल्ली या किसी प्रदूषण वाली जगह पर रह रहे हैं, तो अपने स्किनकेयर में ये 5 सिंपल बदलाव कर सकते हैं।रात में ड...