उन्नाव, जुलाई 7 -- उन्नाव, संवाददाता। चार दिन से लापता युवक का शव बिहार थानाक्षेत्र में रविवार को मिला। बाल और दाढ़ी बनी होने से परिजनों ने पहचान बिगाड़ हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी अधिक खून बहने से मौत होने की पुष्टि हुई है। सीने में भी चोट के निशान मिले हैं। चेहरे की हड्डियां भी टूट गई थी। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक का मोबाइल भी नहीं मिला। मौरावां थानाक्षेत्र के मधऊखेड़ा निवासी 18 वर्षीय विमल कुमार उर्फ छोटू पुत्र लल्लू प्रसाद दो जुलाई की सुबह करीब 11 बजे घर से बाइक लेकर दवा लाने निकला था। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं लग सका। परिजनों ने तीन जुलाई को मौरावां थाना में गुमशुदगी दर्ज करवाई। रविवार शाम बिहार थानाक्षेत्र के रावतपुर ...