नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि बचपन में तो उनकी स्किन का रंग काफी साफ था, लेकिन समय के साथ डल पड़ गया है। यहां तक कि प्रॉपर स्किन केयर रूटीन और महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स यूज करने के बाद भी खास कोई फर्क नहीं दिखाई पड़ता। दरअसल समय के साथ टैनिंग, धूल-मिट्टी और लाइफस्टाइल का सीधा असर आपकी स्किन टोन पर भी दिखाई देता है। यही वजह है कि ज्यादातर मामलों में स्किन टोन पहले से डल हो जाती है। अगर आपके चेहरे या बॉडी की रंगत भी समय के साथ डल पड़ गई है, तो ये होम रेमेडी आपको आज से ही शुरू कर देनी चाहिए। अगर आपका रेगुलर यूज करते हैं, तो 1 से 2 शेड तक आपकी स्किन टोन ब्राइट हो सकती है। दरअसल ये रेमेडी आपकी खोई क्यों रंगत को ही वापस ले कर आने में मदद करती है। आइए जानते हैं कैसे।स्किन को ब्राइट बना देगा ये DIY मास्क अगर आपकी स्किन भी समय ...