नई दिल्ली, अगस्त 9 -- पार्लर जाकर फेशियल कराना या महंगे क्रीम, सीरम लगाना जरूरी नहीं। अगर आपकी एज 20 साल से ज्यादा की है और आप कॉलेज गोइंग, ऑफिस गोइंग गर्ल हैं तो चमकदार चेहरे के लिए इन 5 तरह के घरेलू फेस पैक बनाने की रेसिपी को नोट करके रखें। इन्हें हफ्ते में दो से तीन बार चेहरे पर अप्लाई करती रहेंगी, तो ना केवल धूप से हुई टैनिंग खत्म होगी बल्कि फेस पर ग्लो हमेशा बना रहेगा। साथ ही किसी भी तरह के केमिकल एक्सपोजर से स्किन बची रहेगी। क्योंकि, जब आप कम उम्र से ही स्किन पर हैवी कैमिकल वाली क्रीम, सीरम वगैरह बिना स्किन के डॉक्टर की सलाह के अप्लाई करती हैं तो लांग टाइम में इसके कई बार साइड इफेक्ट भी शरीर को देखने के लिए मिलते हैं। तो ये घरेलू फेस पैक बिना पैसे खर्च किए आपको ग्लोइंग, टैनिंग फ्री स्किन देने में मदद करेगा। आपकी स्किन टोन हमेशा हल्क...