प्रयागराज, मार्च 20 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) सहित तीन शैक्षिक संस्थानों के वैज्ञानिकों ने एक अनोखी डिवाइस बनाई है, जो लोगों की बेवजह खर्च करने की आदत को रोकने में मदद करेगा। इस खास तकनीक को भारतीय पेटेंट भी मिल गया है। यह छोटा और कॉम्पैक्ट डिवाइस मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन पर आसानी से लगाया जा सकता है। इसमें कैमरा, माइक्रोफोन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल किया गया है, जो यूजर के चेहरे के भाव और बॉडी लैंग्वेज को समझता है।ट्रिपलआईटी के प्रो. रंजीत सिंह, शोध छात्रा काजोल, असम यूनिवर्सिटी के प्रो. दिब्योज्योति भट्टाचार्जी और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की सुमैया गौहर ने मिलकर डिवाइस को तैयार किया है। प्रो. सिंह ने बताया कि जब भी कोई यूजर ऑनलाइन पेमेंट करता है, तो यह डिवाइस उ...