हाजीपुर, अगस्त 16 -- देश की 80 वां स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को चेहराकलां में भी आन बान और शान से लहराया गया तिरंगा। प्रखंड कार्यालय पर प्रखंड प्रमुख प्रियंका राय, बीआरसी पर बीडीओ मो.इस्माइल अंसारी,व्यापार मंडल सह इफको बाजार पर पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार, बीस सूत्री कार्यालय पर अध्यक्ष उमेश भगत, कटहरा थाना पर अध्यक्ष संजीव कुमार दूबे, बाल विकास परियोजना कार्यालय पर बीडीओ मो.इस्माइल अंसारी, सीएचसी पर डा. संजय कुमार, पंचायत भवन मंसूरपुर हलैया पर मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष शंभू शरण राय सहित अन्य देशभक्तों ने झंडोत्तोलन किया। वहीं अन्य सरकारी,गैर सरकारी संगठन कार्यालय,शिक्षा संस्थानों एवं ग्रामीण आवासों पर भी देशभक्ति में झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय मिठाई जलेबी बांट खुशियां मनाई गई। यह भी पढ़ें- Bhabua News: जिले के विभिन्न प्रखण्डो में शान से लहराया ...