हाजीपुर, फरवरी 23 -- चेहराकलां,संवाद सूत्र। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार रविवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सद्भावना भवन में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन सह संगठनात्मक चुनाव का आयोजन किया गया। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष उमेश भगत को लगातार तीसरी बार निर्विरोध जदयू का प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। बैठक में प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। इस चुनाव में उपस्थित सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर उनका समर्थन किया। उनके निर्वाचन की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी महेंद्र राम द्वारा नियुक्त प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी हिमाचल कुमार,पर्यवेक्षक वेदप्रकाश पटेल,रामप्रीत हरपुरी, अनिल कुमार सिंह, विजय भगत, दुर्गा प्रसाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.