उन्नाव, अप्रैल 13 -- उन्नाव। डिस्ट्रिक्ट चेस स्पोर्टस एसोसिएशन के तत्वावधान में मां शक्ति योग साधना केंद्र में चल रहे जिला स्तरीय चेस सिलेक्शन प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-9, 11 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक व बालिका प्रतियोगिताओं का आयोजन चीफ आर्बिटर सतेंद्र सिंह के निर्देश में किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ राजेश सिंह ने बताया कि अंडर 9 आयु वर्ग में हाई टेक पब्लिक स्कूल के पारस मौर्या ने प्रथम, सेंट लॉरेंस स्कूल के कवल श्रीवास्तव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर 11 आयु वर्ग में डॉ वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल के रौनव शुक्ला ने प्रथम और माउंट लिट्रा जी स्कूल के दीपांश कुशवाहा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 आयु वर्ग की प्रतियोगिता में गंगा प्रसाद सरस्वती स्कूल के विनायक साहू ने प्रथम और अनुव्रत तिवारी ने द्वितीय स्थान प्र...