मिर्जापुर, फरवरी 6 -- मिर्जापुर। मिर्जापुर चैंपियंस क्लब की ओर से राज्य स्तरीय रैपिड शतरंज टूर्नामेंट चेस मास्टर्स 2.0 बैटल ऑफ माइंड्स का आयोजन आठ फरवरी को लोहिया तालाब में किया जाएगा। प्रतियोगिता सुबह 9 बजे से शुरू होगी। टूर्नामेंट में ओपन कैटेगरी के साथ अंडर-11, अंडर-17 और अंडर-5 वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी। अंडर-5 वर्ग के लिए प्रवेश निःशुल्क रखा गया है। जबकि अन्य वर्गों के लिए 2,500 रुपये शुल्क तय किया गया है। कुल पुरस्कार राशि 25 हजार रुपये होगी और सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। टूर्नामेंट डायरेक्टर शुभम मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता स्विस लीग सिस्टम पर आधारित होगी, जिसमें 6 से 7 राउंड खेले जाएंगे। पंजीकरण की अंतिम तिथि 6 फरवरी है। आयोजकों के अनुसार यह टूर्नामेंट नई शतरंज प्रतिभाओं को मंच देने के साथ प्रतिस्पर्धी अनुभव प...