चक्रधरपुर, मई 26 -- चक्रधरपुर। हजारीबाग में संपन्न हुए चौथे एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग चेस टूर्नामेंट में सेरसा चेस अकादमी के प्रतिभाशाली खिलाड़ी मणिदीप मुखी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया है। प्रतियोगिता में देशभर से दोनों चरणों को मिलाकर कुल 668 दिग्गज प्रतिभागियों ने भाग लिया इसमें पहले सत्र में 272 तथा दूसरे सत्र में 396 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सेरसा चेस अकादमी के प्रतिभाशाली खिलाड़ी मणिदीप मुखी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अकादमी एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। मणिदीप ने पूरे टूर्नामेंट में 9 राउंड में 7.5 अंक बनाकर एक भी राउंड हारे बिना बहुत बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- चक्रधरपुर के मणिदीप मुखी ने शतरंज में गाड़े झंडे, ऑल इंडिया ओपन फिडे रेटिंग टूर्नामें...