खगडि़या, अगस्त 9 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर-4 मीट के तहत बैडमिंटन और चेस के खेल स्पद्र्धाओं की विधिवत शुरुआत डीएवी पब्लिक स्कूल, खगड़िया के बाजार शाखा में की गई। चेस के अंडर 14 बालक वर्ग में डीएवी खगड़िया ने डीएवी भागलपुर को हराकर जीत हासिल की और जोनल लेवल के लिए क्वालीफाई कर लिया। वहीं अंडर 17 बालक वर्ग में डीएवी खगड़िया ने डीएवी आईओसी बेगूसराय को हराकर जोनल लेवल के लिए क्वालीफाई किया। चेस में अंडर 14 बालिका वर्ग में डीएवी भागलपुर ने डीएवी पूर्णिया को हराकर जोनल लेवल के लिए क्वालीफाई किया। वहीं अंडर 17 बालिका वर्ग में डीएवी मधेपुरा ने डीएवी पूर्णिया को हराया। अंडर 19 बालिका वर्ग में डीएवी हवेली खड़गपुर मुंगेर ने डीएवी भागलपुर को हराकर जोनल लेवल के लिए क्वालीफाई किया। बैडमिंटन में अंडर 17 बालिका वर्ग में डीएवी खगड़ि...