नई दिल्ली, दिसम्बर 1 -- पश्चिमी दिल्ली जिला पुलिस की एएटीएस टीम ने दिल्ली से लग्जरी गाड़ी चोरी कर उनके नम्बर बदलकर राजस्थान हरियाणा में बेचने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों अनीस अहमद और सुनील की निशानदेही पर पुलिस ने दो गाड़ी बरामद की है। सुनील उर्फ बंटी गाड़ी चोरी करता था और अनीस अहमद को दे दिया करता था। जो उनके चेसिस और नम्बर बदलकर आगे बेच दिया करता था। अनीस अहमद ढिचाऊं कला गांव में अपना वर्कशॉप चलाता है। फिलहाल पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एएटीएस टीम के एसआई गजेंद्र माथुर को सूचना मिली थी कि चोरी की गाड़ी बेचने के लिए गुरुग्राम सेक्टर 26 में डिलिंग होने वाली है। सूचना को पुख्ता करने के बाद इंस्पेक्टर मुकेश कुमार मीणा की टीम ने 29 नवम्बर को पुलिस ने सुनील उर्फ बंटी को दबोच लिया। पूछताछ के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.