रांची, अगस्त 12 -- रांची, संवाददाता। बरियातू के चेशायर होम रोड स्थित एक एकड़ जमीन की अवैध तरीके से खरीद-फरोख्त करने से जुड़े मनी लाउंड्रिंग मामले में पीएमएलए कोर्ट में गवाही दर्ज की गई। मामले में ईडी ने 13वें गवाह के रूप में विकास कुमार को प्रस्तुत किया। गवाह ने 22 अगस्त 2023 का पत्र संख्या 5362/101/1560 अदालत में पेश किया। उन्होंने एक बैंक खाता का 20 अगस्त 2019 से 25 अगस्त 2019 तक का बैंक स्टेटमेंट भी प्रस्तुत किया, जिसे प्रमाणित किया गया। गवाही के दौरान गवाह ने संबंधित बैंक खाते के विवरण और उसमें हुए लेन-देन से जुड़ी जानकारी अदालत के समक्ष रखी। बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने गवाह से जिरह की, जिरह पूरी होने के बाद गवाह को मुक्त कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...