बिहारशरीफ, मार्च 8 -- चेवाड़ा से गायब किशोर जमुई से बरामद चेवाड़ा, निज संवाददाता । प्रखंड के सिझौडी गांव से शनिवार को गायब किशोर को 24 घन्टे के अन्दर करण्डे थाने की पुलिस ने बरामद कर लिया है। गांव निवासी चमरु महतो का 12 वर्षीय पुत्र सोहित कुमार शनिवार को अचानक गायब हो गया था। पिता द्वारा थाने में शिकायत की गयी थी। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि किशोर को जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र से बरामद कर परिजनों को सुपूर्द कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...