बिहारशरीफ, अप्रैल 1 -- चेवाड़ा सीएचसी : चिकित्सकों की मनमानी से मरीज परेशान नाराज महिला ने इलाज कराने से कर दिया मना, लौट गयी वापस परिजन ने सीएस से की शिकायत, जांच का दिया आदेश चेवाड़ा, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय में साढ़े सात करोड़ की लागत से सीएचसी बनाया गया है। लेकिन, चिकित्सकों की मनमानी के कारण मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बुधवार को चेवाड़ा नगर पंचायत की रहने वाली बबिता देवी पैर में दर्द रहने की शिकायत लेकर आयी थीं। एक्स-रे के लिये बोली तो चिकित्सक भड़क गये और दवा खाने की सलाह दे दी। इससे नाराज महिला बिना इलाज कराये ही वापस लौट गयी। महिला ने बताया कि वे दर्द से राहत के लिए पिछले कई दिनों से दवा खा रही हैं। लेकिन, आराम नहीं मिला है। इसलिए चिकित्सक से एक्स-रे कराने का अनुरोध किया था। लेकिन, चिकित्सक ने फिर से दवा खाने की सलाह ...