बिहारशरीफ, अप्रैल 8 -- चेवाड़ा नगर पंचायत के हर वार्ड में करायी जाएगी बोरिंग बोर्ड की बैठक में 49 करोड़ का बजट पास चेयरमैन की अनुपस्थिति पर पार्षदों में दिखी नाराजगी विधायक ने कहा शहर का तेजी से होगा विकास चेवाड़ा, निज संवाददाता। नगर पंचायत कार्यालय में विधायक रंधीर कुमार सोनी की अगुआई में बोर्ड की बैठक हुई। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लगभग 49 करोड़ का बजट पेश किया गया। चेयरमैन लट्टू यादव की अनुपस्थिति पर पार्षदों में नाराजगी दिखी। विधायक रंधीर कुमार सोनी ने बताया की बैठक मों दो स्टील टैंकर और हर वार्ड में एक एक बोरिंग कराने का निर्णय लिया गया। विधायक ने कहा कि इससे शहर के विकास में तेजी आएगाी। बताते चलें कि 30 मार्च को एक सप्ताह पहले भी बजट को लेकर बैठक हुई थी। उसमें कुछ भी काम नहीं हो सका था। एक सप्ताह के अन्दर इस दूसरी बैठक में इ...