बिहारशरीफ, मई 8 -- चेवाड़ा : घनी आबादी के बीच खड़ा हुआ कचरा का पहाड़ बदबू से जनता का जीना मुहाल, महामारी का सता रहा डर नगर पंचायत बने तीन साल बीते पर भी नहीं बना डंपिंग यार्ड चेवाड़ा01 : चेवाड़ा में एनएच-333 के किनारे घनी आबादी के बीच सड़क किनारे लगा कचरा का पहाड़। चेवाड़ा, निज संवाददाता। स्वच्छ भारत का नारा चेवाड़ा नगर पंचायत में आकर कूड़े के ढेर में तब्दील हो गया है। एनएच 333 सिकंदरा मार्ग पर नगर थाना और घनी आबादी के बीच सड़क किनारे शहर का सारा कचरा डंप किया जा रहा है। हालात ये हैं कि यहां कचरा का पहाड़ खड़ा हो गया है। उठने वाली सड़ांध और बदबू ने आसपास रहने वाले लोगों के साथ पुलिसकर्मियों का भी सांस लेना दूभर कर दिया है। गर्मी में बदबू का यह हाल है, लोगों को डर है कि बरसात में यह सड़ता हुआ कचरा इलाके में किसी भयंकर महामारी को जन्म दे सकता है।

कचरा ...