बिहारशरीफ, जून 21 -- चेवाड़ा: जर्जर भवन में लाखों की दवाएं, देखरेख के अभाव में बर्बाद होने का डर

सीएचसी स्टोर का हाल बेहाल कारण पंखे, बिजली और सुरक्षा के बिना दम तोड़ रही जीवनरक्षक दवाएं छत से गिरता प्लास्टर और खिड़कियों के टूटे शीशे बने मुसीबत, स्टोर कीपर ने की सुरक्षा की गुहार चिकित्सा प्रभारी ने कहा, कई माह पहले भेजी गयी है रिपोर्ट, अबतक कार्रवाई नहीं फोटो चेवाड़ा पीएचसी- चेवाड़ा पीएचसी के पुराने भवन में अव्यवस्थित रुप से रखीं लाखों की दवाइयां। करोड़ों की दवा चेवाड़ा, निज संवाददाता। नगर पंचायत स्थित सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) का दवा भंडार इन दिनों बदहाली की चरम सीमा पर है। जीवन रक्षक दवाओं का भंडारण ऐसे जर्जर भवन में किया जा रहा है, जहां न तो पंखे हैं, न रोशनी की समुचित व्यवस्था और न ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम। लापरवाही के का...