बिहारशरीफ, जून 16 -- चेवाड़ा, लहना व एकरामा में शिविर लगा शिकायतों का निपटारा चेवाड़ा, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के अम्बेडकर भवन, लहना पंचायत सरकार भवन तो एकरामा के सामुदायिक भवन में मंगलवार को सहयोग शिविर लगाया गया। इस दौरान लोगों से प्राप्त कई शिकायतों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया। जबकि, कई शिकायतों के निपटारा करने के लिए कुछ समय लिया गया। लहना में राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिये पांच आवेदन आये, जिसमें चार का निपटारा कर दिया गया। इसी तरह, जॉब कार्ड के लिये छह, बिजली से संबंधित छह, पेंशन के करीब 50 लाभुक फरियाद लगाने पहुंचे। अम्बेडकर भवन में लगे शिविर में जॉब कार्ड के नौ, राजस्व के पांच ,पेंशन से संबंधित 50 आवेदक पहुंचे। यह भी पढ़ें- चेवाड़ा, लहना व एकरामा में शिविर लगा शिकायतों का निपटारा जबकि, छठियारा में जॉब कार्ड के लिये चार ...