बिहारशरीफ, अप्रैल 23 -- बख्तियारपुर के पास करौटा रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा हरनौत, निज संवाददाता। चेरो गांव निवासी एक युवक की पटना जिला में ट्रेन से गिरकर मौत हो गयी। घटना बुधवार की शाम बख्तियारपुर के पास करौटा रेलवे स्टेशन के समीप हुई। मृतक रामदेव यादव का 18 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार था। हादसे की जानकारी मिलते ही चेरो गांव में मातम पसर गया है। परिजनों ने बताया कि वह बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर अपनी बहन के घर फतुहा जा रहा था। इसी दौरान करौटा रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। हादसे के बाद रेलवे पुलिस ने परिजनों को फोन से घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंच गये। परिजनों ने आशंका जतायी है कि किसी ने उसे चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। रेलवे पुलिस ने पो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.