बेगुसराय, अप्रैल 19 -- चेरियाबरियारपुर। बूढी गंडक नदी के चेरियाबरियारपुर घाट पर पुल निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। फिलहाल पुल के पाया के लिए गोलाकार ढांचा तैयार किया जा रहा है। फिर उस पर ढलाई किया जाएगा। प्रत्येक दिन ग्रामीण लोग स्थल का जायजा लेने के लिए पहुंचते हैं। कार्य प्रगति देखकर उनके चेहरे पर खुशी झलकता है। शिक्षक चंद्रभानु राय, मार्कण्डेय राय, नीरज कुमार राय, मनीष कुमार, अमर कुमार, सुधीर कुमार सिंह, रामदेव पोद्दार, बिपिन कुमार सिंह, रामाकांत साह, पंकज शिशु आदि लोगों ने खुशी का इजहार किया है। उक्त लोगों ने बताया कि लंबे अरसे से चेरिया के लोग पुल निर्माण के लिए लालायित थे लेकिन अब उन सभी का सपना साकार होता दिख रहा है। बताया गया है कि पुल निर्माण कराने को लेकर चेरिया के लोगों ने कई बार मतदान का बहिष्कार किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.