बेगुसराय, मार्च 17 -- चेरियाबरियारपुर। प्रखंड क्षेत्र के दर्जनभर सड़क जर्जर हालत में रहने के कारण राहगीरों को परेशानी हो रही है। श्रीपुर से सकरवासा जाने वाली सड़क चार साल से जर्जर हालत में है। सकरवासा से कुम्भी जाने वाली सड़क जर्जर हालत में है। कुम्भी डेरा से पतेलिया डेरा जाने वाली सड़क दस साल से जर्जर हालत में है। चेरिया बरियारपुर प्रखंड कार्यालय से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक जाने वाली सड़क जर्जर हालत में है। बिक्रमपुर में पुल पर जाने वाली सड़क जर्जर हालत में है। रामपुर पुल के एप्रोच पथ आज तक जर्जर हालत में है। खजहांपुर गांव की मुख्य सड़क दस साल से जर्जर हालत में है। इसके अलावा अन्य कई महत्वपूर्ण सडक जर्जर हालत में है। इसे दुरुस्त करने के लिए ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधि और अधिकारी से शिकायत की लेकिन आज तक सड़क की दशा खराब है। सड़क निर...