गया, मई 30 -- शेरघाटी के ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार की सुबह आई तेज आंधी और बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। खराब मौसम की वजह से कई गांवों में चार घंटे से भी अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। चेरकी रोड से गुजर रहे एक बाइक सवार पर एक पेड़ की बड़ी डाली गिर जाने से वह घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, हुसैनगंज, नकलुप्पा, मनसा बीघा, कुबड़ी समेत कई गांवों में दोपहर तक बिजली सप्लाई बंद रही, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। चेरकी रोड पर कठार मोड़ के समीप आंधी के दौरान एक विशाल पेड़ की शाखा टूटकर सड़क पर गिर गई। यह भी पढ़ें- बेमौसम बारिश और आंधी से बिहार में हाहाकार, 24 घंटे में 19 लोगों की मौत; जगह-जगह बिजली गुल इसी दौरान वहां से गुजर रहा एक बाइक सवार इसकी चपेट में आकर घायल हो गया। घायल युवक की पहचान शेरघाटी थाना क्षेत्र के ...