गया, मार्च 20 -- चेरकी थाना क्षेत्र के भूसिया गांव स्थित छठ घाट के पास शुक्रवार को नदी से एक युवक का शव बरामद हुआ। शव की पहचान सद्दोपुर गांव के चंदेश्वर यादव के 26 वर्षीय पुत्र उदय यादव के रूप में हुई। युवक तीन दिन से लापता था और परिजन लगातार उसकी खोजबीन में जुटे हुए थे। परिजनों ने बताया कि उदय बुधवार 18 मार्च की शाम अपने तीन दोस्तों के साथ घर से निकला था। उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। उसके साथ निकलने वाले युवकों में उसका चचेरा भाई भी शामिल था। काफी खोजबीन के बावजूद जब उसका कोई पता नहीं चला तो मामले की लिखित शिकायत चेरकी थाने में की गयी थी। परिजनों व ग्रामीणों के खोजबीन के क्रम में निकले तो शुक्रवार को भूसिया गांव के छठ घाट के पास नदी में उसका शव फेंका हुआ मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। युवक के सिर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.