रुडकी, अप्रैल 3 -- रुड़की। ढंडेरा नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश नेगी अपने समर्थकों के साथ शनिवार को भाजपा में वापसी करेंगे। इसे लेकर क्षेत्र में जोर-शोर से प्रचार चल रहा है। राजमहल, ढंडेरा में सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें कई अन्य नेता भी भाजपा में शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार पूर्व जिला पंचायत सदस्य बबलू राणा के भी शामिल होने की संभावना है। सतीश नेगी ने बताया कि उनका परिवार हमेशा से भाजपा से जुड़ा रहा है। नगर पंचायत चुनाव में टिकट न मिलने पर वह निर्दलीय चुनाव लड़े और जीत दर्ज की, लेकिन पार्टी से उनका लगाव बना रहा। करीब डेढ़ साल बाद अब उन्होंने समर्थकों की सलाह से वापसी का निर्णय लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...